शर्मनाक- किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पांच नाबालिग गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा के एक गांव में 13 अक्टूबर को एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने समुदाय को हिलाकर रख दिया है। पुलिस ने इस मामले में पांच नाबालिग आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, और आरोपियों की उम्र की पुष्टि की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा: मुख्य सचिव ने दिए मसूरी व नैनीताल में अंडरग्राउंड बिजली लाइनों का प्रस्ताव बनाने के निर्देश

घटना के दिन किशोरी एक धार्मिक कार्यक्रम में गई थी, जहां उसका सहपाठी उसे बाइक पर मिला। जान-पहचान के कारण उसने उसकी बाइक पर बैठने का निर्णय लिया, लेकिन सहपाठी उसे जबरन गांव के आम के बाग में ले गया, जहां उसके चार साथी मौजूद थे। आरोप है कि सभी ने मिलकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

यह भी पढ़ें 👉  लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सीएम धामी ने उत्तराखंड के पदक विजेताओं और कोचों को किया सम्मानित; कहा— "खेल प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देना प्राथमिकता"

 मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार रात पांचों आरोपी किशोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मंगलवार देर शाम चकरपुर क्षेत्र से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस ने पाचों को रुद्रपुर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया। कोतवाल मनोहर सिंह ध्यानी ने बताया कि पांचों आरोपी बाल संरक्षण गृह भेजे गए हैं।

Ad_RCHMCT