गैस सिलिंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा, पांच लोग घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में बड़ा हादसा हुआ है। राजधानी दून के पटेलनगर क्षेत्र में रविवार सुबह एलपीजी गैस सिलिंडर से गैस रिसाव के बाद हुए धमाके में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

घटना पूर्वी पटेलनगर स्थित महंत इंद्रेश अस्पताल के पीछे टपरी क्षेत्र की है, जहां रहने वाले विजय साहू अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते हैं। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6:45 बजे बंद कमरे में रखे गैस सिलिंडर से धीरे-धीरे गैस रिसाव होता रहा। कमरे के सभी दरवाजे और खिड़कियां बंद थीं, जिससे गैस अंदर ही भरती रही।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

इसी दौरान बिजली के स्विच में लगी नंगी तार से हुई स्पार्किंग के चलते कमरे में भरी गैस ने आग पकड़ ली और जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि घर की एक दीवार और दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

धमाके में घर के मुखिया विजय साहू (38), उनकी पत्नी सुनीता (35) और उनके तीन बच्चे – अमर (11), सनी (8) और अनामिका (8) झुलस गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस सेवा की सहायता से सभी घायलों को तत्काल दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक सभी की हालत स्थिर है, लेकिन निगरानी में रखा गया है।

पुलिस, फॉरेंसिक टीम और बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की गहन जांच की। प्रारंभिक जांच में इसे गैस रिसाव से हुई दुर्घटना माना जा रहा है। फॉरेंसिक टीम ने कमरे से नमूने जुटाए हैं और पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे गैस उपकरणों के प्रयोग में पूरी सावधानी बरतें, खासकर बंद कमरों में गैस लीक की संभावना को नजरअंदाज न करें। समय पर सतर्कता बरतकर बड़े हादसों से बचा जा सकता है।

Ad_RCHMCT