आगामी त्योहारों को शांति पूर्वक मनाए जाने के उद्देश्य से कोतवाली रामनगर प्रांगण में गोष्ठी का हुआ आयोजन।।

ख़बर शेयर करें -

आगामी त्योहारों को शांति पूर्वक मनाए जाने के उद्देश्य से कोतवाली रामनगर प्रांगण में गोष्ठी का हुआ आयोजन।।

रामनगर-सोमवार को आगामी होली त्यौहार को शान्ति एवं सौहार्दपूर्वक मनाये जाने हेतु कोतवाली रामनगर प्रांगण में उपजिलाधिकारी रामनगर गौरव चटवाल की अध्यक्षता एवं अरुण सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर की उपस्थिति मैं रामनगर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण

गोष्ठी में आगामी त्यौहारो को शान्ति व सौहार्द पूर्वक मनाये जाने, त्योहार के दिन शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही, क्षेत्र में अवैध शराब का प्रचलन बन्द करने, पूर्व से नियत स्थानों पर ही होलिका दहन करने, होली त्यौहार पर होने वाली वसूली पर लगाम लगाने पर सहमति बनी।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल से फरार वारंटी 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत गिरफ्तार

इसके अतिरिक्त होली के त्यौहार पर रंग वाले दिन बाहरी जनपदों मुरादाबाद , रामपुर, बिजनौर, उधम सिंह नगर के विभिन्न क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग रामनगर में आने वाले तथा कार्बेट नेशनल पार्क के अन्दर स्थित पनियास्रोत मजार पर बिना अनुमति जाने वाले लोगों पर भी लगाम लगाने तथा उक्त लोगों को रोकने हेतु सम्पूर्ण उपाय किये जाने पर सभी ने अपनी सहमति प्रकट की।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमचंद की जयंती और शहीद ऊधमसिंह के शहादत दिवस पर ढेला, पवलगढ़, भलोन और रामनगर के स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित

उक्त गोष्ठी में स्थानीय नगरपालिका अध्यक्ष मौ0 अकरम अध्यक्ष नगर पालिका रामनगर ,नरेन्द्र कुमार अ0स0 अभि0 पेयजल निगम रामनगर , राजकुमार भारती सफाई निरीक्षक नगर पालिका, दिनेश चन्द्रा अध्यक्ष व्यापार मन्डल रामनगर, वन विभाग प्रतिनिधि आदि सहित विभिन्न धर्मों व सम्प्रदायों के सभ्रान्त व्यक्तियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Ad_RCHMCT