दुःखद- स्कॉर्पियो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक और दर्दनाक हादसा हुआ है। गुरुवार की देर रात रुड़की के चंद्रपुरी में शादी में शामिल होने आ रही एक स्कॉर्पियो कार मंगलौर के पास हादसे का शिकार हो गई। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई, जिससे उसमें सवार चार युवकों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

मेरठ के गांव अख्तियारपुर से बरात लेकर आए आठ युवक स्कॉर्पियो में सवार होकर रुड़की की एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही कार मंगलौर क्षेत्र में पहुंची, चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची मंगलौर पुलिस ने सभी घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें 👉  श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: भगवान बदरीविशाल की पूजा-अर्चना कर मास्टर प्लान कार्यों का लिया जायजा; 'देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल' और कथा महोत्सव में हुए शामिल

मंगलौर कोतवाली के प्रभारी शांति कुमार गंगवार के अनुसार, दुर्घटना में तीन युवकों—वंश (25), सोनू (26) और सुजल (24)—की मौके पर ही मौत हो गई। कार का चालक चिराग़ (25) भी गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मृत घोषित किया गया। जबकि कांशी, तुषार और दो अन्य गंभीर घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

घटना के बाद, सिविल अस्पताल में बड़ी संख्या में बरात के लोग पहुंचे और अस्पताल में कोहराम मच गया। इस हादसे ने शादी समारोह में गहरा शोक और तनाव ला दिया, और परिवार में ग़म का माहौल बन गया।

Ad_RCHMCT