धोखाधड़ीः एटीएम में पैसे निकालने गई महिला के खाते से उड़ा ली हजारों की रकम

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। एटीएम में पैसे निकालने गई महिला के बैंक खाते से हजारों की रकम उड़ा ली गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

पुलिस को सौंपी तहरीर में आनन्द बाग, तल्ला गोरखपुर निवासी तुलसी नेगी ने कहा है कि वह बीती 13 अप्रैल को सरस मार्केट स्थित पीएनबी के एटीएम में पैसे निकालने गई। जहां अज्ञात युवक ने मदद के बहाने उसका एटीएम कार्ड ले लिया और धोखाधड़ी से बैंक खाते से 37700 रूपये की नगदी निकाल ली।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': सीएम धामी ने छात्रों से किया सीधा संवाद; बोले—'नौकरी खोजने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा'

इसका पता उसे तब चला जब उसके मोबाइल पर पैसे निकाले जाने का मैसेज आया। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Ad_RCHMCT