उत्तराखंड:-(बिग ब्रेकिंग) यहाँ भूकंप के झटके से डोली धरती,घरों से बाहर निकले लोग

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़

देहरादून:-उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ में आज सवेरे भूकंप के झटके महसूस किये गए। जानकारी के मुताबिक भूकंप सवेरे 5 बजकर 1 मिनट पर आया और इसकी जमीन में गहराई 10 किलोमीटर बताई गई है।

उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में आज सवेरे भूकंप के झटके महसूस किए गए इसकी गहराई 10 किलोमीटर बताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गई है नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी से जारी रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 32 किमी उत्तर दिशा में था इसका प्रभाव क्षेत्र करीब पांच किमी तक क्षेत्र में देखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

भूकंप के झटके महसूस होने से लोग घरों से बाहर निकल आए हालांकि किसी तरह की भी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने बताया है कि इससे पहले जनवरी में भी उत्तर-उत्तरपश्चिम पिथौरागढ़ में 4.2 की तीव्रता का भूकंप आया था।

Ad_RCHMCT