बड़ी खबर:-मणिपुर से छात्र-छात्राएं सकुशल लौटे देहरादून,एयरपोर्ट पर जताया मुख्यमंत्री धामी का आभार,देखिये वीडियो

ख़बर शेयर करें -

-जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर फूल मालाएं पहनाकर किया स्वागत

-छात्र-छात्राओं ने कहा, राज्य सरकार के त्वरित प्रयासों से बिना परेशानी हुई वापसी

देहरादून:-मणिपुर से 17 लोग आज सुकशल देहरादून पहुँच गए। इनमें 14 छात्र-छात्राएं एवं एक फैकल्टी व उनके परिवार के दो सदस्य शामिल हैं। देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुँचने पर इन सभी ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार की त्वरित मदद से ही वे सभी इतना जल्दी सुरक्षित तरह से देहरादून पहुँच सके।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

मणिपुर स्थित नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में राज्य के छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। मणिपुर में इनकी सुरक्षा को लेकर अभिभावक खासे परेशान थे। बीते दिनों इन छात्रों की समस्या को समझते हुए मुख्यमंत्री श्री धामी ने मणिपुर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को सुरक्षित उत्तराखंड लाने के निर्देश दिए थे। साथ ही इनके लौटने के लिए एयर टिकट आदि की भी व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

इसी क्रम में आज मणिपुर से कुल 17 लोग देहरादून एयरपोर्ट पहुँचे। एयरपोर्ट पर डोईवाला एसडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने इन सभी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। जानकारी के अनुसार 17 में से 10 छात्र-छात्राएं नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, 4 एनआईटी एवं एक फैकल्टी एवं इनके परिवार के सदस्य इसमें शामिल हैं।

देहरादून पहुँचने पर सभी छात्र-छात्राओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा उन्हें देहरादून लौटने पर हर तरह से मदद की गई। हवाई जहाज की टिकट कराने से लेकर उनकी मणिपुर में पूरी सुरक्षा का ख्याल रखा गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

बताया कि वे बागेश्वर, अल्मोड़ा, हल्द्वानी, काशीपुर के रहने वाले हैं। इन सभी को जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से जिला प्रशासन के वाहनों से आईएसबीटी देहरादून भेजा गया जहां से उन्हें बस के माध्यम से गंतव्यों तक भेजा जाएगा।

Ad_RCHMCT