रिनेसां कॉलेज में फ्रेशर पार्टी का हुआ आयोजन,(रामव चन्देल मि० फ्रेशर व सांजली प्रजापति बनी मिस फ्रेशर)।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रिनेसां कॉलेज में फ्रेशर पार्टी का आयोजन हुआ (रामव चन्देल मि० फ्रेशर व सांजली प्रजापति बनी मिस फ्रेशर)

“रिनेसा कॉलेज में धूमधाम से हुआ फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

रामनगर रिनेसा कॉलेज ऑफ होटल मैनेजमेन्ट रामनगर के बी०एच०एम० पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं का स्वागत सीनियर छात्र-छात्राओं ने धूमधाम से किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कॉलेज के निर्देशक कुणाल मदान ने दीप प्रज्वलित कर किया फैशर्स पार्टी का मुख्य उद्देश्य नये छात्र-छात्राओं का स्वागत व छात्र-छात्राओं से उनका परिचय कराना था। इसमें मंच का संचालन बी०एच०एम०पंचम सेमेस्टर के छात्र सौरव रावत व आरती रावत द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC स्नातक स्तरीय परीक्षा: नैनीताल जनपद में 57 और रामनगर में बने 8 केंद्र, प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से पहुंचने की अपील की

इसके साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रैम्प वॉक टेलेन्ट राउंड व प्रश्न-उत्तर राउंड आयोजित किया गया, जिसमें प्रथम वर्ष में प्रवेशित छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया। इसके अलावा खुशबू नेगी व आरती रावत द्वारा पंजाबी फाँक गाने पर सुन्दर प्रस्तुती दी गयी प्रेरणा ने हिप-हॉप स्टाइल में डारा कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। शर पार्टी में राघव चंदल मि० फेशर साजली प्रजापति मिस फेशर चुने गये कार्यक्रम के दौरान बी०एच०एम० डिग्री में नव प्रवेशित सभी छात्र-छात्राओं के लिए विशिष्ट भोजन की व्यवस्था भी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 'प्रगति पोर्टल' का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, विकास योजनाओं की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश

संस्थान के प्रबन्ध निर्देशक आलोक गुसाई व निदेशक कुणाल मदान समस्य छात्र-छात्राओं को मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करने व अनुशासन में रहकर पढ़ाई करने का संदेश दिया। वहाँ संस्थान के प्रबन्ध निर्देशक आलोक गुसाई ने सभी नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  वन और वन्यजीव अपराधों पर लगेगी लगाम: कॉर्बेट में सघन गश्त और त्वरित कार्रवाई के लिए बेड़े में शामिल हुईं 10 नई मोटरसाइकिलें

कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त छात्र-छात्राओं व कॉलेज स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Ad_RCHMCT