BREAKING-काशीपुर-ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत,परिवार में कोहराम।।

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर मे ट्रेन की चपेट मे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई सूचना पर व्यक्ति के परिवार में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को रामनगर से मुरादाबाद जा रही ट्रेन प्रिया मॉल के पीछे रेलवे लाइन पर रेल की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर में ‘मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत 2047’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

आरपीएफ के इंस्पेक्टर रणदीप कुमार ने बताया कि प्रिया मॉल के पीछे रेलवे लाइन पर अचानक एक व्यक्ति रामनगर-मुरादाबाद स्पेशल गाड़ी की चपेट में आ गया। जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल एवं सिविल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026: एच.एन. इंटर कॉलेज में 300 विद्यार्थियों ने सीखे कचरा पृथक्करण और '3R' के गुर

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान प्रभू विहार, पॉलिटेक्निक, काशीपुर निवासी अतुल सेट्ठी उम्र लगभग (56 वर्ष) पुत्र किशनलाल सेट्ठी के रूप में हुई है। मृतक के दो बच्चे हैं। उनकी बाजार में कॉस्टमेटिक की दुकान है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस का एक्शन: स्कूटी से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करता तस्कर गिरफ्तार, 96 पव्वे और वाहन बरामद।

वहीं मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया है।

Ad_RCHMCT