जी-20 समिटः झोड़ा नृत्य से किया गया विदेशियों का स्वागत,कैमरे में कैद किए दृश्य,देखिये वीडियो

ख़बर शेयर करें -

रामनगर। जी-20 समिट को लेकर सांय 05 बजे के करीब विदेशी डेलीगेट्स पंतनगर एयरपोर्ट से ताज रिसोर्ट में बस से पहुंचे।

जहां संस्कृति विभाग की पंजीकृत संस्था भोटिया सांस्कृतिक कला मंच समिति, जोशीमठ द्वारा झोड़ा नृत्य के माध्यम से विदेशी मेहमानों का स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

पारम्परिक परिधानों में समिति की महिलाओं ने कुमाऊँनी पिछौड़ा व पुरुषों ने कुर्ता पयजामा व आँगड़ी में झोड़ा नृत्य के माध्यम से विदेशियों का स्वागत किया। झोड़ा नृत्य शादी ब्याह कौथिक (मेले) में किया जाने वाला सामूहिक नृत्य है। यह नृत्य दो प्रकार का होता है। एकात्मक झोड़ा और प्रबंधनात्मक झोड़ा ।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

इस नृत्य में देवी देवताओं और ऐतिहासिक वीरभड़ों का चरित्र गान होता है। ताज रिसोर्ट पहुँचने के बाद विदेशी मेहमानों का वेलकम ड्रिंक से होटल कार्मिकों द्वारा स्वागत किया। इस अवसर पर मण्डलायुक्त दीपक रावत, आई जी नीलेश आंनद भरणे उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'
Ad_RCHMCT