होटल में चल रहा था जुआ, पुलिस ने मार दिया छापा, 6 गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी के एक होटल के कमरे में जमी जुए की चौपाल के बीच एकाएक पुलिस पहुंच गई। इससे जुआरियों में हड़कंप मच गया और वह भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने इस बीच 6 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

 मुखानी थाना पुलिस ने एक होटल में जुआ खेले जाने की सूचना पर छापा मार दिया। पुलिस को देखकर जुआरियों में भगदड़ मच गई। इस बीच छह जुआरियों को दबोच लिया गया। साथ ही मौके से एक लाख दस हजार की नगदी और ताश की गड्डी बरामद की गई।पूछताछ में जुआरियों ने अपने नाम हिमांशु नैनवाल निवासी हिम्मतपुर मल्ला, दरवान सिंह निवासी नूतन कॉलोनी, हिम्मतपुर तल्ला, संजय सिंह निवासी कालिका कॉलोनी मुखानी, सुरेंद्र सिंह निवासी आदर्श नगर कॉलोनी भगवानपुर तल्ला, नीरज कुमार निवासी भगवानपुर विचला और नरेंद्र मोहन निवासी भगवानपुर बताए हैं। पुलिस ने सभी को जुआ अधिनियम में निरूद्ध किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

Ad_RCHMCT