किशोरी से दुष्कर्म- पुलिस ने गिरफ्तार किए पांच आरोपी, नाबालिग भी संलिप्त

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। किशोरी के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में संलिप्त पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एक नाबालिग को भी मामले में पुलिस ने संरक्षण में लिया है। पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  साहित्यकार समाज का दर्पण और मार्गदर्शक: मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने किया प्रदेश के प्रमुख लेखकों से संवाद; स्थापित होंगे 2 'साहित्य ग्राम'

बता दें कि शनिवार को पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर सौंपी थी। जिसमें 6 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी। शिकायत पत्र में मां का कहना है कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ आरोपियों ने दो अप्रैल से पांच अप्रैल तक दुष्कर्म और अन्य जघन्य घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर छेड़खानी और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक: पेयजल योजनाओं में 'सोलराइजेशन' अनिवार्य करने के निर्देश; मनमाने प्रोजेक्ट कॉस्ट वेरिएशन पर कसेगा शिकंजा

पुलिस ने टीमें भेज कर जगह-जगह दबिशें दी और इस मामले में शामिल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक नाबालिग होने से उसे संरक्षण में उसके पिता को सौंपा गया है। जबकि पीड़िता को मेडिकल के बाद चाइल्ड होम भेज दिया है। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि पांचों को न्यायालय के आदेश के बाद अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।

Ad_RCHMCT