गैंगस्टर की मूंछों ने मचाया बवाल, अस्पताल से वायरल फोटो पर ASI सस्पेंड!

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के रुद्रपुर में छात्रसंघ चुनाव के दौरान हुई फायरिंग और हिंसा के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले के मुख्य आरोपी गगन रतनपुरिया को पुलिस ने हाल ही में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। इस मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगने के चलते उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इलाज के दौरान गगन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसमें वह अस्पताल के बेड पर लेटे हुए मूंछों को ताव देते नजर आ रहा है। यह तस्वीर सामने आते ही मामला गरमा गया और सवाल उठने लगे कि एक गंभीर अपराध का आरोपी इस तरह पुलिस निगरानी में इत्मीनान से ‘पोज’ कैसे दे रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

जांच में पुष्टि हुई कि वायरल फोटो असली है। इसके बाद एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात ASI पंकज उप्रेती को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

पूरा मामला 24 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के दौरान शुरू हुआ, जब कॉलेज गेट पर दो छात्र गुटों के बीच मारपीट हुई। इसी दौरान दो युवकों ने हवाई फायरिंग कर माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया। पुलिस ने इस मामले में 15 नामजद और 1 अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

26 सितंबर को पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, जबकि 27 सितंबर को शक्तिफार्म क्षेत्र से मुख्य आरोपी गगन रतनपुरिया समेत चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ के दौरान गगन के पैर में गोली लगी थी और वह अस्पताल में पुलिस निगरानी में इलाजरत था।

Ad_RCHMCT