गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के इस दिन खुलेंगे कपाट, तिथि हुई तय

ख़बर शेयर करें -

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट इस वर्ष 10 मई 2024 को खुलेंगें। नवरात्र के शुभ अवसर पर विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त निकाला गया। जिसमें अक्षय तृतीय पर  12 बजकर 25 मिनट पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद गंगोत्री धाम के कपाट देश विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनाथ खोल दिए जाएंगे। 

वहीं यह पहला अवसर होगा जब मां गंगा जांगला से गंगोत्री तक रथ पर सवार होकर निकलेगी। तीर्थ पुरोहित सुरेश सेमवाल ने बताया कि  सनातनी गंगा फाउंडेशन की ओर से इस वर्ष रथ दान किया है। जिस पर मां गंगा की उत्सव डोली जांगला से गंगोत्री तक बैठकर जाएगी। 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में डॉ. सलीम अली की जयंती पर 'बर्ड फेस्टिवल 2026' का उत्साहपूर्ण आगाज: विद्यार्थियों ने सीखे पक्षी अवलोकन के गुर

गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष  हरीश सेमवाल  ने बताया कि मां गंगा की उत्सव डोली 9  मई को अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा से दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी, जो रात्रि को भैरों घाटी में विश्राम करेगी।  

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के पीएनजी महाविद्यालय में गरिमापूर्वक मनाया गया ‘जनजातीय गौरव दिवस’: भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों और जनजातीय विरासत का किया स्मरण

10 मई को मां गंगा की डोली सुबह दस बजे तक गंगोत्री धाम पहुंचेगी। जहां विधिवत पूजा अर्चना के बाद अभिजीत मुहूर्त में अमृत बेला पर 12 बजकर 25 मीनट पर गंगोत्री धाम के कपाट दर्शनार्थ खोल दिए जायेंगे। इसके बाद अगले छह माह तक गंगोत्री धाम में ही श्रद्धालु दर्शन के भागी बन सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत काठगोदाम पुलिस की सख्त कार्रवाई: अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे 02 वारंटी गिरफ्तार

वहीं दूसरी ओर 10 मई को ही यमुनोत्री धाम के कपाट भी अक्षय तृतीया के पर्व पर खोले जायेंगे। जिसके लिए यमुना जयंती पर कपाट खुलने का समय व मुहूर्त तय किया जाएगा। 

Ad_RCHMCT