दिनदहाड़े पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गौ तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में दिनदहाड़े पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें हरिद्वार जिला पुलिस ने बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, यह बदमाश गौ तस्करी में शामिल था और जंगल में गोकशी की योजना बना रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

पथरी थाना क्षेत्र के दीनारपुर के जंगल में पुलिस को गोकशी की सूचना मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी की, तो फरार बदमाश भूरा ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।

आरोपी की पहचान भूरा पुत्र बाबू के रूप में हुई, जो इब्राहिमपुर का निवासी है। घायल बदमाश को रुड़की के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर लक्सर सीओ नताशा सिंह, पथरी थाना प्रभारी रवींद्र सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी भी पहुंचे। पुलिस ने गोकशी के उपकरणों और हथियारों को बरामद किया और गोवंश को सुरक्षित किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

एसएसपी हरिद्वार, प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि आरोपी पर पहले से 6 से अधिक मामले दर्ज हैं। उनकी पत्नी भी गोकशी के मामले में जेल में बंद है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को 8 फरवरी को कोर्ट में पेश किया जाएगा, फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।

Ad_RCHMCT