उत्तराखंडः शपथ ग्रहण के दौरान भिड़े कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता, मारपीट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की नगर निकायों में शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ऋषिकेश के नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक कार्यालय में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। शपथ ग्रहण के बाद दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। इस दौरान पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और स्थिति को नियंत्रित किया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष बिंदिया अग्रवाल, सभासद रेणुका भंडारी, सुरूचि अवस्थी, जितेंद्र धाकड़ और मुरलीधर शर्मा ने यमकेश्वर एसडीएम श्रेष्ठ गुनसोला से पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के बाद भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नारेबाजी शुरू हो गई। नारेबाजी इतनी बढ़ गई कि हाथापाई हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

थाना लक्ष्मणझूला के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद को शांत किया। फिलहाल, किसी भी पक्ष से थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

Ad_RCHMCT