बागेश्वर :युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, फ्री इंग्लिश टाइपिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई

ख़बर शेयर करें -

📌 निःशुल्क अंग्रेजी टंकण प्रशिक्षण हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई तक बढ़ी

जिला सेवायोजन कार्यालय के अधीन संचालित शिक्षा एवं मार्गदर्शन केंद्र में निःशुल्क अंग्रेजी टंकण प्रशिक्षण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 जुलाई कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।

जिला सेवायोजन अधिकारी प्रवीण चंद्र गोस्वामी ने बताया कि कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, उत्तराखंड के अंतर्गत संचालित इस छह माह (जुलाई से दिसंबर) के प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के इंटरमीडिएट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को निःशुल्क अंग्रेजी टंकण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु सामान्य ज्ञान, सामान्य अंग्रेजी एवं सामान्य हिंदी का भी अध्ययन कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  आरोग्यम योगा द्वारा एक शाम देश के नाम कार्यक्रम में स्कूली बच्चों और महिलाओं ने योगाभ्यास के जरिए किया देशभक्ति का प्रदर्शन

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय, बागेश्वर स्थित शिक्षा एवं मार्गदर्शन केंद्र से आवेदन पत्र प्राप्त कर पूर्ण रूप से भरकर कार्यालय में जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ शैक्षिक प्रमाणपत्र एवं अंकतालिकाएं, जाति प्रमाणपत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र (जहां लागू हो) तथा एक पासपोर्ट आकार का फोटो संलग्न करना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्वप्रधानमंत्री 'भारतरत्न' अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि; लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन के प्रति उनके योगदान को किया नमन

उन्होंने बताया कि प्रवेश ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर साक्षात्कार समिति द्वारा किया जाएगा। साक्षात्कार के लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 9410581931 पर संपर्क कर सकते हैं

Ad_RCHMCT