अच्छी खबर-रामनगर-महिला जिप्सी चालकों को कॉर्बेट प्रशासन द्वारा जंगलों से रूबरू कराने के साथ ही पार्क के अंदर चलवाई जिप्सियां।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-महिला जिप्सी चालकों को कॉर्बेट प्रशासन द्वारा जंगलों से रूबरू कराने के साथ ही पार्क के अंदर चलवाई जिप्सियां।।

चन्द्रशेखर जोशी

बता दें कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में 45 महिला जिप्सी
चालकों की भर्ती प्रक्रिया 4माह पहले पूरी हो चुकी थी। जिसमें मंगलवार को इन महिलाओं को काँर्बेट प्रशासन द्वारा कॉर्बेट पार्क के जंगलों में प्रशिक्षण देते हुए कॉर्बेट के जंगलों से करवाया रूबरू।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ धाम में स्वच्छता का रिकॉर्ड: 7 दिन में 1000 किलो प्लास्टिक वेस्ट जमा किया

बता दें कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की घोषणा के बाद कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में पहली बार 50 जिप्सी चालकों की भर्ती को लेकर चयन प्रक्रिया 4 माह पहले चली थी। जिसमें 50 महिलाओं में से 45 महिलाओं का आवेदन के बाद चयन हुआ था जिसमें महिलाओं को देहरादून के एक प्रशिक्षण कॉलेज में वाहन चलाना भी सिखाया गया था।

वही तब से महिलाएं कार्बेट पार्क में जिप्सी चलाने को लेकर इंतजार कर रही थी वही मंगलवार को कॉर्बेट प्रशासन द्वारा इन महिलाओं को कॉर्बेट पार्क के बिजरानी जोन के अंदर जिप्सी का प्रशिक्षण देते हुए कॉर्बेट पार्क के जंगलों से रूबरू करवाया।

यह भी पढ़ें 👉  सम्मान और भावनाओं के बीच संपन्न हुआ विदाई समारोह, पुलिस परिवार रहा साथ, एस.पी. संचार नैनीताल ने शॉल व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।

बता दें कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद इन महिलाओं को काँर्बेट प्रशासन द्वारा वीर चंद्र गढ़वाली योजना के तहत जिप्सियां भी ऋण में उपलब्ध करवानी थी। जिसका कार्य भी रुका हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा मार्गों का मानसून से पहले दुरुस्तीकरण, मुख्य सचिव की समन्वय बैठक।

वही इस विषय में पार्क वार्डेन ने बताया कि चयनित ले चुकी महिला जिप्सी चालकों को हम कॉर्बेट पार्क के जंगलों में जिप्सी चलाने का प्रशिक्षण देने के साथ ही इन्हें कॉर्बेट के अलग-अलग जोनों से रूबरू भी करवा रहे हैं। जिससे यह कॉर्बेट पार्क के जोनों के बारे में जान पाए और जंगलों को समझ पाए।

Ad_RCHMCT