रामनगर और मालधनचौड़ में जिला निर्वाचन की स्वीप टीम ने मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर के रा. चिकित्सालय में लगभग 45 आशा हैल्थ वर्कर्स एवं मालधनचौड़ के रा.महाविद्यालय के 73 युवाओं के बीच जिला निर्वाचन की स्वीप टीम ने मतदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

स्वीप टीम के सदस्य डॉ. प्रदीप उपाध्याय ने रा.चिकित्सालय परिसर में आशा हैल्थ वर्कर्स को आगामी निर्वाचन की सम्पूर्ण प्रकिया एवं निर्वाचन में आशा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए समूहों को जागरूक किया एवं अपने अपने कार्यक्षेत्र में ई. एल. सी./चुनाव पाठशाला के गठन की विधियों से अवगत कराया।दूसरीतरफ राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ नैनीताल में प्राचार्या डॉ सुशीला सूद की अध्यक्षा में श्री ललित मोहन पांडे ने वृहद् कार्यक्रम आयोजित किए।

यह भी पढ़ें 👉  दैनिक जागरण के राज्य संपादक मनोज झा की माता जी का निधन: हरिद्वार खड़खड़ी श्मशान घाट पहुंचे सीएम धामी, पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

ई.एल.सी./चुनाव पाठशाला एवं महाविद्यालय के स्वीप एंबेसडर प्रोफेसर राकेश बिष्ट द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकुमार बीए तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान रिया बीए. प्रथम वर्ष व तृतीय स्थान विशाखा बीए प्रथम वर्ष रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड एकीकृत बागवानी विकास परियोजना की मुख्य सचिव ने की समीक्षा: 'पीएम गतिशक्ति' पर होगी डिजिटल मैपिंग; सोलर कोल्ड स्टोरेज और महक क्रांति के लिए 10 वर्षीय रोडमैप के निर्देश

स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान अमन कुमार बीए तृतीय वर्ष एवं तृतीय स्थान राजकुमार बीए तृतीय वर्ष रहा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग, राहुल दरम्वाल के नेतृत्व में युवाओं ने CMS को सौंपा ज्ञापन

निर्णायक मंडल में डॉ खेमकरण, डॉ आनंद प्रकाश, मनोज कुमार, प्रदीप चंद्र आदि उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT