ट्रेन में छूटे बैग को लौटाकर जीआरपी ने लौटाई दंपत्ति के चेहरे पर मुस्कान

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। ट्रेन से उतरते समय एक दंपत्ति का बैग छूट गया। जिसमें तीस हजार नगद और अन्य जरूरी सामान था। जिसके बाद उस दंपति के चेहरे पर हवाइयां उड़ रही थी।

घटना की सूचना मिलने के बाद उत्तराखंड की जीआरपी टीम ने तत्परता दिखाते हुए उपरोक्त बैग को सही सलामत ढूंढ खोज कर दंपत्ति को उपलब्ध कराया। जिस पर दंपति के चेहरे पर आई खुशियां देखते ही बनती थी ।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

मिली जानकारी के अनुसार दीपमाला पत्नी शालू निवासी काशीपुरी कोतवाली नगर हरिद्वार ऋषिकेश से अपनी माता के साथ हेमकुंड एक्सप्रेस में हरिद्वार के लिए आ रही थी हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर उतरते समय उनका बैग ट्रेन में छूट गया था जिसमें पहने कपड़े वह ₹30000 थे,जिसकी सूचना इनके द्वारा थाना जीआरपी हरिद्वार के कार्यालय को दी ,

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

जिस पर जीआरपी ने कार्रवाई करते हुए उपरोक्त बैग को तलाश कर बैग मालकिन के के सामने एक खोला तो उसमें नए व पुराने कपड़े व ₹30000 रुपए सही सलामत थे, जिसकी जांच-पड़ताल कर उन्हें सुपुर्द कर दिया गया दंपति ने अपने बैग को सही सलामत मिलने पर थाना जीआरपी हरिद्वार की भूरी भूरी प्रशंसा की ।।

Ad_RCHMCT