हल्द्वानीः टैक्सी की टक्कर से युवती की मौत, परिजनों में कोहराम

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में एक बार फिर सड़क हादसे ने एक युवती की जान ले ली। रामपुर रोड स्थित देवलचौड़ क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार टैक्सी की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान गंगा कैड़ा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बाड़ेछीना, जनपद अल्मोड़ा की निवासी थी और वर्तमान में हल्द्वानी में अपने मामा-मामी के साथ रह रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा गंगू ढाबा के पास उस समय हुआ जब गंगा कैड़ा सड़क पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार में आ रही यूके06-टीए-8192 नंबर की यूरो टैक्सी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

स्थानीय लोगों की मदद से गंगा को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही टीपीनगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

बताया जाता है कि मृतका हाल ही में दिल्ली से हल्द्वानी लौटी थी और भविष्य की तैयारी को लेकर मामा-मामी के साथ रह रही थी। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Ad_RCHMCT