मई दिवस की रैली को लेकर किया जनसंपर्क…….

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal ramnagar
मई दिवस आयोजन समिति द्वारा 1 मई को होने वाले कार्यक्रमों को लेकर एक टीम ने विभिन्न कार्यालयों विद्यालयों में जनसंपर्क किया।कर्मचारी शिक्षक संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष नवेंदु मठपाल के नेतृत्व में इस टीम ने शहर में वन विभाग,वन निगम,लो नि वि,सिंचाई विभाग,तहसील के साथ साथ विभिन्न विद्यालयों में संपर्क किया।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

टीम ने कर्मचारी शिक्षकों को मई दिवस के गौरवमई इतिहास के साथ साथ मजदूर समुदाय की वर्तमान परिस्थितियों और सरकार की नीतियों से अवगत कराया।

मई दिवस आयोजन समिति के संयोजक चंद्र बल्लभ छिमवाल ने जानकारी दी कि 1 मई को सांय 5 बजे से नगरपालिका परिसर से एक जुलूस निकाला जाएगा जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए लखनपुर शहीद पार्क पर जाकर जनसभा में बदल जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता नंदराम आर्य ने सभी से पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर कार्यक्रम में व्यापक भागीदारी की अपील की।इस मौके पर शिक्षक नेता सुभाष गोला,बालकृष्णचंद, प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की तुलसी छिंवाल, परिवर्तनकामी छात्र संगठन के रवि, इंकलाबी मज़दूर केंद्र के रोहित रुहेला, आइसा के सुमित कुमार मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT