हल्द्वानी में सात साल की मासूम से दरिंदगी की आशंका, खेत में बेसुध मिली बच्ची

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक सात वर्षीय मासूम बच्ची बुधवार सुबह खेत में बेसुध हालत में मिली। बच्ची के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे उसके साथ दरिंदगी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, मंगलवार रात बच्ची अपनी मां के साथ घर में सोई थी। बुधवार सुबह नींद खुलने पर मां ने देखा कि बच्ची बिस्तर से गायब है। खोजबीन के दौरान पास के खेत में बच्ची बेहोशी की हालत में मिली। उसके चेहरे और शरीर पर चोट के कई निशान थे।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: जनपद न्यायालय अल्मोड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर न्यायिक अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण

परिवार ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरते हुए जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। बच्ची को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका मेडिकल परीक्षण किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर की बेटी का नेशनल बॉक्सिंग में चयन: 5वीं सब-जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए तानसी रावत ने किया क्वालिफाई

क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला बेहद गंभीर है। बच्ची के साथ आपराधिक हरकत की आशंका के आधार पर पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म, और अपहरण की धाराओं में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर कार्रवाई को आगे बढ़ा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी गढ़वाल: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया स्कूल, आंगनबाड़ी और स्टेडियम का औचक निरीक्षण; बांटी पोषण किट

पीड़ित बच्ची का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और वर्तमान में हल्द्वानी में किराए पर रह रहा है। घटना के बाद से परिजन गहरे सदमे में हैं। वहीं, मासूम के साथ हुई दरिंदगी की आशंका से क्षेत्र में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल है।

Ad_RCHMCT