हल्द्वानी-(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 27 जून (मंगलवार) को जनपद भ्रमण पर,पढ़िये पूरा कार्यक्रम

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी -प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 27 जून (मंगलवार) को जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं।

जानकारी देते हुये वरिष्ठ निजी सचिव भूपेंद्र सिंह बसेड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री धामी जी0टी0सी0 हेलीपैड देहरादून से मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर गौलापार हेलीपैड काठगोदाम दोपहर 1:30 बजे पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन' पोर्टल लॉन्च: मेधावी छात्रों को JEE-NEET की मुफ्त कोचिंग देगी धामी सरकार; सरकारी नीतियों में शामिल होंगे विद्यार्थियों के सुझाव

तत्पश्चात श्री धामी कार द्वारा प्रस्थान कर 01:45 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम पहुंचेंगे साथ ही उच्चाधिकारियों के साथ विकास कार्यों के संबंध में विचार विमर्श करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: विश्व हाथी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम और IVRI का 5-दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

तत्पश्चात अपराह्न 03:15 बजे एफ0टी0आई0 हेलीपैड हल्द्वानी से प्रस्थान कर आई0जी0एल0 हेलीपैड काशीपुर उधम सिंह नगर के लिए रवाना होंगे।

Ad_RCHMCT