हल्द्वानी-जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मतगणना हेतु किये जा रहे कार्यो का किया स्थलीय निरीक्षण।।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की मतगणना हेतु किये जा रहे कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया।

उन्होने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिये है कि मतगणना कार्य के लिए जो भी आवश्यक व्यवस्थाऐं होनी है उन्हें ससमय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 हेतु मतगणना की तैयारियां की जा रही है।

जिसके तहत प्रत्येक कक्ष में इवीएम/वीवीपैट की मतगणना हेतु विधानसभावार सात-सात मतगणना टेबले लगाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

साथ ही डाक मतपत्रों की मतगणना के लिए विधानसभा 60-कालाढूंगी के लिए सात टेबल, 61-रामनगर के लिए तीन टेबल एवं 56-लालकुऑ, 57-भीमताल, 58-नैनीताल तथा 59-हल्द्वानी, चार-चार टेबले लगाई जायेगी।

उन्होेने बताया कि जिसके लिए मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण आगामी 04 मार्च (शुक्रवार) को प्रातः 10ः00 बजे एमबीपीजी कॉलेज में प्रशिक्षण दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी, एनआईसी राजेश तिवारी आदि मौजूद थे।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी, एनआईसी राजेश तिवारी आदि मौजूद थे।    
Ad_RCHMCT