हल्द्वानी:-पीएनबी बैंक की एटीएम मशीन मे छेड़खानी कर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को पुलिस ने आगरा से किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

CRIME NEWS

हल्द्वानी:-अधिक पैसे कमाने के लालच में इस व्यक्ति ने अपने साथियों की मदद से पीएनबी बैंक मुखानी शाखा के साथ ही कर डाली 117500 रुपए की धोखाधड़ी

अब मुखानी थाना पुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले मास्टरमाइंड को आगरा से किया गिरफ्तार

विगत दिनांक पंजाब नेशनल बैंक की शाखा प्रबंधक प्रतिभा जोशी द्वारा थाना मुखानी में शिकायत दर्ज कराई गई कि उनकी मुखानी स्थित शाखा से लगे एटीएम से कुछ खाता धारको द्वारा दिनांक 14 जनवरी 2023 एवं 21 जनवरी 2023 को कई बार ट्रांजैक्शन के माध्यम से गलत तरीके से कुल 117500 रुपए नगदी का आहरण किया गया है। जिसकी गहनता से जांच की जाए।

जिस संबंध में थाना मुखानी में धोखाधड़ी की धारा 420 आई.पी.सी. के अंतर्गत संदिग्धों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचना महिला उप निरीक्षक प्रीति के सुपुर्द की गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

धोखाधड़ी की घटना के अनावरण हेतु पंकज भट्ट एसएसपी नैनीताल द्वारा रमेश बोहरा थानाध्यक्ष मुखानी को पुलिस टीम का गठन करने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त धोखाधड़ी की विवेचना कर रही महिला उपनिरीक्षक प्रीति के कुशल नेतृत्व में जनपद की एसओजी व पुलिस टीम के साथ घटना से संबंधित तथ्यों की गहनता के साथ जांच की गई तथा ट्रांजैक्शन एटीएम के सभी सीसीटीवी फुटेज का भी अवलोकन किया गया जिसमें नामजद व्यक्तियों द्वारा ट्रांजैक्शन के दौरान संदिग्ध गतिविधियां करते पाए गए।

पुलिस कार्यवाही के दौरान संपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर सभी संदिग्ध खाताधारको से गहनता के साथ पूछताछ की गई और अंतत: उक्त घटनाक्रम के मास्टरमाइंड अभियुक्त फरमान पुत्र इरशाद निवासी नगला थाना ताजगंज जिला आगरा उत्तर-प्रदेश को कल आगरा से गिरफ्तार कर अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। घटनाक्रम में संलिप्त उसके अन्य साथियों के विरुद्ध भी कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

अपराध करने का तरीका
अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एटीएम कार्ड से पैसे निकालने के लिए एटीएम मशीन में जाता है और एटीएम मशीन में पैसे निकालने के लिए प्रोसेस करता है जैसे ही एटीएम मशीन से पैसे बाहर आते हैं तो वह खींच कर उन्हें निकाल लेता है।

और फिर एटीएम मशीन की पावर ऑफ कर देता है जिससे प्रोसेस मशीन में पूर्ण तरीके से नहीं हो पाती है।
इसके पश्चात अभियुक्त व उसके अन्य साथी संबंधित बैंक में शिकायत दर्ज कराते हैं। कि हमारे खाते से पैसे तो कट गए लेकिन हमें पैसे मिले नहीं और पुनः बैंक से पैसे प्राप्त कर लेते हैं इस प्रकार वह बैंक से धोखाधड़ी करके पैसे प्राप्त कर लेते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

पुलिस टीम में
1. महिला उपनिरीक्षक प्रीति चौकी प्रभारी आरटीओ रोड मुखानी
2. श्री राजवीर सिंह प्रभारी एसओजी नैनीताल
3. आरक्षी त्रिलोक सिंह (एसओजी)
4. आरक्षी रविंद्र खाती थाना मुखानी सम्मिलित रहे।

नोट:- पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल द्वारा उपरोक्त नए तरीके के एटीएम ट्रांजेक्शन धोखाधड़ी प्रकरण के सफल अनावरण में शामिल नैनीताल पुलिस टीम को ₹2500 के आधिकारिक पुरस्कार की घोषणा की गई है।

Ad_RCHMCT