उत्तराखंड पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने वाला आरोपी पिता गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में गत समय पूर्व नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था इस पर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हो गई है जानकारी के अनुसार बता दें कि अगर पुलिस ने नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है आरोपी पिता को थाना पिरान कलियर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल कलियर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि सोमवार दोपहर उसके पति ने उसकी नाबालिक बेटी जिसकी उम्र करीब 13 साल है उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना के बाद मौके से फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

महिला ने बताया था कि उस समय वह वह घर से बाहर गई थी और बाकी बच्चे भी घर से बाहर ही थे। उसके पति ने बेटी को अकेला पाकर उसे अपनी हवस का शिकार बना दिया। जब बच्ची की मां वापस लौटी तो उसने देखा कि बच्ची डरी सहमी बैठी है मां के द्वारा पूछने पर पीड़िता ने आपबीती बताई।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

एसपी देहात स्वप्नकिशोर सिंह ने बताया कि ने बच्ची से दुष्कर्म आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया है और आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

महिला ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कारवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पोक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। अब पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है।

Ad_RCHMCT