हल्द्वानीः पहाड़ से मैदान ला रहा था चरस, पुलिस ने दबोचा

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी: एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन ड्रग फ्री देवभूमि 2025 के तहत हल्द्वानी पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 1.206 किलो अवैध चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 19 जनवरी 2025 को हैड़ाखान रोड स्थित वन बैरियर के पास पुलिस द्वारा की गई चेकिंग के दौरान हुई।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

इस कार्रवाई में पुलिस टीम, जिसमें एसपी नगर हल्द्वानी श्री प्रकाश चंद्र, सीओ हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी और थानाध्यक्ष काठगोदाम श्री दीपक सिंह बिष्ट शामिल थे, ने सुरागरसी-पतारसी कर तस्कर बच्ची राम को पकड़ा। गिरफ्तार तस्कर के पास से 1.206 किलो अवैध चरस और तस्करी में प्रयुक्त एक अल्टो कार (संख्या UK04 G3379) बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना काठगोदाम में एनडीपीएस एक्ट के तहत FIR नंबर 10/2025 दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

अभियुक्त का विवरण:

नाम: बच्ची राम पिता का नाम: रामलाल उम्र: 54 वर्ष पता: पुरानी आईटीआई एक्सिस बैंक वाली गली, बरेली रोड, थाना हल्द्वानी, जनपद नैनीताल मूल पता: ग्राम सालिया कोट, कश्यालेख, जिला नैनीताल

बरामदगी का विवरण:

1.206 किलो अवैध चरस वाहन: UK04 G3379 अल्टो कार

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

पूछताछ में खुलासा: अभियुक्त से पूछताछ के दौरान यह जानकारी सामने आई कि वह खंस्यू हैड़ाखान से चरस लेकर मंडी क्षेत्र में फुटकर बिक्री के लिए लाया था, ताकि उसे अधिक मुनाफा मिल सके।

पुलिस टीम:

श्री दीपक सिंह बिष्ट, थानाध्यक्ष काठगोदाम उ0नि0 कृपाल सिंह, प्रभारी चौकी हैड़ाखान उ0नि0 नीतू सिंह, थाना काठगोदाम हेड कांस्टेबल मनोज राणा, चौकी हैड़ाखान

Ad_RCHMCT