हल्द्वानी/रामनगर-मृतक के परिवार को न्याय दिलाने, सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर लगाए गए मुकदमे वापस लेने,व अन्य मांग को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिला शिष्टमंडल।।

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

हल्द्वानी-कोतवाली रामनगर द्वारा 12 नामजद व अन्य लोगों पर लगाए गए मुकदमों की जांच की मांग को लेकर शिष्टमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट से की मुलाकात।

राज्य आंदोलनकारी उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रभात ध्यानी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट से उनके हल्द्वानी स्थित कार्यालय में मुलाकात की तथा पूरे घटनाक्रम से उन्हें अवगत कराते हुए मांग पत्र सौंपा।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर सचिवालय में बैठक: प्रदेशभर में होंगे भव्य कार्यक्रम; मुख्य सचिव ने दिए जनभागीदारी और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के निर्देश

प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मृतक सुरेश चंद के परिवार को न्याय दिलाने,आर्थिक सहायता देने ,दुर्भावना से प्रेरित होकर कोतवाल द्वारा सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं पर लगाए गए फर्जी मुकदमे वापस लेने ,कोतवाली पुलिस एवं कोतवाल की संदिग्ध भूमिका की जांच की मांग को की।

राज्य आंदोलनकारी प्रभात ध्यानी ने बताए कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने प्रतिनिधिमंडल की बातों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कार्यवाही की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  करदाताओं के हित में उठी मांग: ITR दाखिल करने की तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल पंकज भट्ट ने इस पूरे प्रकरण की जांच एसपी क्राइम जगदीश चंद्र जी को सौंपते हुए 2 सप्ताह के अंदर जांच कर रिपोर्ट देने केआदेश कर दिए।

अवगत कराना है कि मृतक सुरेश चंद्र प्रातः सुबह अखबार बांट कर तथा दिन में दुकान में नौकरी कर किसी तरह अपना एवं अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था ।12 जुलाई को घर जाते समय डंपर द्वारा टक्कर मारने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी 16 जुलाई को मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक: लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज; मुख्यमंत्री धामी ने पेयजल व जल जीवन मिशन की शिकायतों पर जताई कड़ी नाराजगी

परिजनों द्वारा नामजद रिपोर्ट लिखाने के बावजूद भी डंपर तथा चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। प्रतिनिधिमंडल में प्रभात ध्यानी,चिंताराम, लालमणि ,एस आर टम्टा, मोहन सिंह सजवाण, सुनील, विजय,नवीन थे।

Ad_RCHMCT