सिद्धू मूसेवाला के हत्यारे इंकाउंटर में ढेर, पंजाब पुलिस ने घेर कर मारा

ख़बर शेयर करें -



अमृतसर में पंजाब पुलिस ने गायक सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) की हत्या में कथित तौर पर शामिल दो शूटर्स को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। इस दौरान पंजाब पुलिस के तीन जवान जख्मी हो गए। एक न्यूज चैनल के कैमरामैन के जख्मी होने की भी खबर है।

यह भी पढ़ें 👉  आईएमए का ऐतिहासिक दिन: 9 महिला कैडेटों सहित 515 सैन्य अधिकारियों ने ली राष्ट्र रक्षा की शपथ; राष्ट्रपति मुर्मू ने की परेड की समीक्षा


पंजाब पुलिस का ऑपरेशन अब भी जारी है। पुलिस के मुताबिक एक और शूटर के इलाके में घिरे होने की आशंका है। अधिकारी ने बताया कि पंजाब पुलिस के गैंगस्टर रोधी कार्यबल के साथ मुठभेड़ भकना गांव में जारी है।


आपको बता दें कि पंजाब पुलिस को सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल रहे दो बदमाश जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह उर्फ मन्नू कुसा के पंजाब में अटारी बार्डर के पास मौजूद होने की खबर मिली थी। इसके बाद पुलिस ने इलाके में घेरे बंदी की।

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC Exam 2026: आधे से ज्यादा छात्रों ने छोड़ी परीक्षा? सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा, देखें अपने जिले का हाल!


पुलिस ने आरोपियों से सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन आरोपियों ने एक घर में घुस कर पोजिशन ले ली और पुलिस पर फायरिंग करने लगे। इसके बाद पुलिस ने भी फायरिंग की है। पुलिस ने मकान को चारों तरफ से घेर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी मारे गए हैं।

Ad_RCHMCT