(हल्द्वानी) video-जनता को भ्रामक पोस्ट से गुमराह करना पड़ा महंगा, इंस्टा पर वीडियो डाला’ आओ नाले में नहाओ’, फिर क्या…?

ख़बर शेयर करें -

SSP NAINITAL प्रहलाद मीणा की सख्ती—नाले में नहाने के लिए उकसाने वाला युवक हिरासत में, ₹5000 जुर्माना

पुलिस की अपील—खुले नालों/नदियों में न नहाएं, न दूसरों को उकसाएं

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान यह संज्ञान में आया कि एक युवक द्वारा इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें वह जनपद नैनीताल के कालाढूंगी क्षेत्र के एक खुले नाले में अन्य युवाओं को भी वहां आकर नहाने के लिए आमंत्रित कर रहा था। इस प्रकार की पोस्ट से युवाओं को गलत प्रेरणा मिलने की आशंका थी, जिससे जन सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत केस में पुलिस का बड़ा खुलासा!दुष्कर्म नहीं, बदले की भावना से रचा गया था कथित षड्यंत्र SIT जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद मीणा द्वारा थाना बनभूलपुरा के प्रभारी श्री सुशील जोशी को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल पहाड़ी जिलों में हल्की-मध्यम बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बहुत हल्की वर्षा व सभी पर्वतीय जनपदों में बिजली चमक व 30-40 किमी/घंटा हवाओं का अलर्ट।

जांच में युवक की पहचान तारिक पुत्र मोहम्मद ताहिर निवासी इंद्रा नगर, बनभूलपुरा, हल्द्वानी के रूप में हुई। युवक को पुलिस हिरासत में लेकर इंस्टाग्राम पोस्ट को डिलीट करवाया गया।  उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 83  के अंतर्गत ₹5000 का जुर्माना जमा करवाया गया।
युवक ने भविष्य में ऐसा कृत्य न दोहराने की लिखित माफीनामा भी प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़ें 👉  थाना बेतालघाट में SSP का वार्षिक निरीक्षण!शस्त्र संचालन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

पुलिस की आमजन से अपील-

जनसुरक्षा की दृष्टि से कृपया किसी भी खुले नाले, नदी या तालाब जैसे असुरक्षित स्थानों पर नहाने से बचें। सोशल मीडिया पर इस प्रकार के स्टंट, भ्रामक या खतरनाक पोस्ट करना अपराध की श्रेणी में आता है। इस प्रकार की हरकत करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही* की जाएगी।

Ad_RCHMCT