उत्तराखंड:  दो सगे भाइयों की नदी में डूबकर मौत, परिवार में कोहराम

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में रविवार को एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है। रुड़की के पास पिरान कलियर में दरगाह साबिर पाक की जियारत पर आए दो सगे भाइयों की रतमऊ नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसे के समय दोनों युवक अपने परिवार के साथ धनौरी क्षेत्र में बावन्दरी के पास नहा रहे थे। इसी दौरान गहरे कुंड में डूबने से उनकी जान चली गई।

मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के राव हजीरा, डेल कोतवाली नगर निवासी आरसीन (18) और दानिश (19) पुत्र आतिर के रूप में हुई है। दोनों अपने भाई इमरान और मां नाजमा के साथ दरगाह की जियारत के लिए आए थे।

यह भी पढ़ें 👉  जनसमस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी: मुख्य सेवक सदन में बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

रविवार सुबह जब परिवार रतमऊ नदी के किनारे नहाने पहुंचा, तभी दोनों भाई गहरे कुंड में उतर गए और डूबने लगे। मां नाजमा ने उन्हें डूबते देखा तो शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गोताखोरों को बुलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: भगवान बदरीविशाल की पूजा-अर्चना कर मास्टर प्लान कार्यों का लिया जायजा; 'देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल' और कथा महोत्सव में हुए शामिल

गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव कुंड से बाहर निकाले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया और भारतीय उत्थान परिषद ट्रस्ट की मदद से एम्बुलेंस बुलाकर शवों को अपने साथ अलीगढ़ ले गए।

पिरान कलियर थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि उन्हें दो युवकों के डूबने की सूचना मिली थी, लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, परिजन शव लेकर जा चुके थे।

यह भी पढ़ें 👉  एलआईसी अभिकर्ता संगठन रामनगर का छठा वार्षिक अधिवेशन संपन्न, उत्कृष्ट अभिकर्ता हुए सम्मानित

गौरतलब है कि उत्तराखंड में इन दिनों भारी बारिश हो रही है, जिससे नदियों और बरसाती नालों का जल स्तर लगातार बढ़ा हुआ है। प्रशासन द्वारा लोगों से बार-बार अपील की जा रही है कि वे नदी या गहरे पानी में न उतरें, लेकिन चेतावनियों के बावजूद लापरवाही के चलते ऐसे हादसे हो रहे हैं।

Ad_RCHMCT