हल्द्वानी-मतदान दिवस 14 फरवरी को जिले भर में रहेगा सार्वजनिक अवकाश,जिलाधिकारी ने दिये निर्देश।।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को शान्तिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शिता एंव निर्भीकता के साथ सम्पन्न कराये जाने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मतदान दिवस 14 फरवरी को जिले भर में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

उन्होने जनपद के समस्त मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोग लोकतन्त्र के महापर्व पर प्रतिभाग करते हुए मतदान करें।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

उन्होने कहा कि 14 फरवरी (सोमवार) को मतदान के दौरान जिले के सभी सरकारी,गैर सरकारी प्रतिष्ठान एवं कल कारखानों, शैक्षिणक संस्थानों/ अर्द्ध-निकायों, कारखाना अधिनियम के अन्तर्गत कार्यरत कारीगरों/मजदूरों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों एंव दुकानों में कार्यरत/मजदूरों के लिए अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उन्होने कहा कि उक्त तिथि को निर्वाचन क्षेत्रों के अन्तर्गत आने वाले सभी बैंक/कोषागार/उपकोषागार भी बन्द रहेंगे।

Ad_RCHMCT