हल्द्वानी -यहां पति के साथ इवनिंग वॉक पर निकली महिला मनचलों ने छेड़ा, पति के साथ की पिटाई

ख़बर शेयर करें -

आज के समय में कुमाऊं के प्रवेश द्वार कहीं जाने वाला हल्द्वानी शहर में अपराधिक गतिविधियां दिन पर दिन बढ़ती जा रही है एक ऐसा ही अपराधिक गतिविधियों को लेकर मामला हल्द्वानी का सामने आ रहा है यहां पर देर रात पति के साथ इवनिंग वॉक पर निकली महिला को कार सवार मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। पति ने जब इसका विरोध किया तो मनचलों ने पति की जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित दंपति ने कार सवार युवकों के खिलाफ तहरीर सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

बच्चों के संग दंपति टहलते हुए कुछ आगे पहुंचा तो कार सवार एक गजक की दुकान के पास पीना-खाना कर रहे थे। पति ने आरोपियों को पहचान लिया और जब उन्होंने कारण पूछा तो आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह पीट डाला। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार सवार युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए युवकों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को तहरीर सौंपते हुए महिला के पति ने बताया कि वह घर में खाना खाने के बाद पत्नी व बच्चों के साथ पैदल टहलने के लिए कालाढूंगी रोड को निकले थे। तभी एक कार उनके बगल में रुकी और कार सवार मनचलों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिसके बाद आरोपी अश्लील इशारे करते हुए फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

Ad_RCHMCT