बारिश का कहरः यहां भरभरा कर गिर गया पुल, आवागमन पूरी तरह ठप

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार। उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है। भारी बारिश के चलते कई मोटर मार्ग बंद हो रहे हैं तो जगह-जगह से नुकसान के समाचार मिल रहे हैं। इस बीच कोटद्वार भावर का मुख्य मालन पुल के टूटने की खबर है। इससे आवागमन ठप हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में हो रही बारिश जमकर तबाही मचा रही है। बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। वहीं इस बीच गुरूवार की प्रातः कोटद्वार भावर को जोड़ने वाला मालन पुल अचानक भरभरा कर गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

इससे इस पुल पर आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया है। पुल टूटने से सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। साथ ही कई गांवों का भावर से संपर्क कट गया है।

Ad_RCHMCT