अगले दो दिन उत्तराखंड के लिए भारी, मौसम विभाग का अलर्ट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बिगड़ता जा रहा है। प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश के बीच आने वाले दो दिन भारी रहने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

कुमाऊं मंडल के नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों के लिए 20 जुलाई को अत्यंत भारी बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया गया है। इन जिलों में भूस्खलन, जलभराव और आवागमन बाधित होने की आशंका जताई गई है। विभाग ने लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

गढ़वाल मंडल के देहरादून, टिहरी गढ़वाल और पौड़ी गढ़वाल के साथ ही बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में भी अचानक बाढ़ और भूस्खलन जैसी घटनाएं हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रपति भवन के 'एट होम' रिसेप्शन के लिए अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन; देश भर से चुने गए 5 'युवा आपदा मित्र' कैडेट्स में बनाई जगह

राज्य के अन्य जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल से फरार वारंटी 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत गिरफ्तार

मौसम विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे नदियों, नालों और भूस्खलन संभावित इलाकों से दूर रहें, और अत्यधिक आवश्यक होने पर ही यात्रा करें। साथ ही, प्रशासन को आपातकालीन स्थितियों के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Ad_RCHMCT