उत्तराखंड में रात को  डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस बार भूकंप का केंद्र चमोली जिला रहा। देर रात आए इस भूकंप से लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से बाहर निकल आए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, यह भूकंप शुक्रवार रात करीब 12:45 बजे आया। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है, लेकिन एहतियातन स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

इससे पहले 8 जुलाई 2025 को उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय भूकंप की तीव्रता 3.2 दर्ज की गई थी और यह दोपहर 1:07 बजे, जमीन से 5 किलोमीटर की गहराई में आया था।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

उत्तराखंड को भूकंपीय दृष्टिकोण से संवेदनशील जोन में रखा गया है। यहां समय-समय पर हल्के से मध्यम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इन झटकों को हल्के में नहीं लेना चाहिए और लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Ad_RCHMCT