हेलीकॉप्टर ने बदरीनाथ में उड़ान भरते वक्त खोया नियंत्रण, दुर्घटना से बचा

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। बदरीनाथ धाम के हेलीपैड पर यात्रियों को लेकर उड़ान भरते वक्त हेलीकॉप्टर ने नियंत्रण खो दिया, लेकिन समय रहते इसे संभाल लिया गया। इस हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रेलवे नेटवर्क का होगा कायाकल्प: सीएम धामी से मिले रेलवे बोर्ड के चेयरमैन; ऋषिकेश-कर्णप्रयाग प्रोजेक्ट समय पर पूरा करने पर जोर

जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार दोपहर 12:15 बजे के आसपास हुई। थंबी एविएशन का हेलीकॉप्टर हेलीफाटा से यात्रियों को लेकर बदरीनाथ धाम पहुंचा था। यात्रियों को उतारने के बाद जैसे ही हेलीकॉप्टर दूसरी सवारी को लेकर उड़ान भरने लगा, वह नियंत्रण खो बैठा। इस दौरान हेलीकॉप्टर के पंखे हेलीपैड पर खड़े एक वाहन से टकरा गए।

यह भी पढ़ें 👉  श्रमिकों को बड़ी सौगात: सीएम धामी ने 4,400 से अधिक लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर किए ₹11 करोड़; पारदर्शिता पर दिया जोर

हालांकि, इस टक्कर के बावजूद कोई भी बड़ा हादसा नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित रहे। थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि उड़ान भरने के दौरान हेलीकॉप्टर में डिसबैलेंस हो गया था, जिसके कारण उसका पंखा वाहन से टकरा गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।

Ad_RCHMCT