बड़ी खबर-उत्तराखंड मे हुई अतिवृष्टि / बादल फटना घटना की जानकारी के लिए हेल्पलाईन नम्बर जारी

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal देहरादून

अतिवृष्टि / बादल फटना, उत्तरकाशी उत्तराखण्ड में हुई घटना की जानकारी के लिए हेल्पलाईन नम्बर

आज दिनांक 05.08.2025 को समय अपराहन लगभग 1:50 बजे तहसील भटवाड़ी, थाना हर्षिल के अंतर्गत स्थान खीर गाढ़ में जलस्तर बढ़ने से धराली बाजार क्षेत्र में भारी मलवा आने के कारण कुछ भवनों, होटल एवं दुकानों में क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है। वास्तावकि जनहानि / नुकसान के सम्बन्ध में पृथक से सूचना प्रेषित की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

खोज बचाव एवं राहत कार्य के लिए एस०डी०आर०एफ०/एन० डी०आर०एफ० / आर्मी को सक्रिय कर दिया गया है तथा पुलिस मौके के लिये रवाना हो गयी है तथा एयरफोर्स की सहायता लिये जाने हेतु एयर रिक्विजिशन भेजा जा रहा है।

निकटवर्ती चिकित्सालयों व एम्स, देहरादून में बेड़ आरक्षित कर दिये गये है एवं एम्बुलेंस को घटनास्थल के लिए रवाना किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को सक्रिय कर दिया गया है। टीमे मौके के लिए रवाना है।

विस्तृत सूचना जनपद से प्राप्त होने पर प्रेषित की जायेगी।

उपरोक्त घटना की जानकारी हेतु निम्नलिखित हेल्पलाईन नम्बरों पर

सम्पर्क किया जा सकता हैं-

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

1- जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, हरिद्वार में स्थापित हेल्पलाईन नम्बर।

01374-222722, 7310913129, 7500737269

टॉल फी नं0-1077, ई०आर०एस०एस० टॉल फ्री नं0-112

2- राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र, देहरादून में स्थापित हेल्पलाईन नम्बर

0135-2710334, 2710335, 8218867005, 9058441404 टॉल फ्री नं0-1070, ई०आर०एस०एस० टॉल फी नं0-112 घटना में मृतक/घायल के संबंध में उपरोक्त हेल्पलाईन नं० पर संपर्क किया जा सकता है।

Ad_RCHMCT