यहां सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाओं समेत 9 आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में पुलिस ने लंबे समय से चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और स्थानीय पुलिस की टीम ने मिलकर रुड़की के पास कलियर थाना क्षेत्र में एक हेल्थ क्लब की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में पुलिस ने 5 पुरुषों और 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जबकि छापेमारी के दौरान दो आरोपी मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

हरिद्वार के एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को देह व्यापार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। AHTU और स्थानीय पुलिस ने लगातार इस तरह की अवैध गतिविधियों पर नजर रखी थी, जिसके बाद उन्हें पिरान कलियर क्षेत्र में एक हेल्थ क्लब के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट के बारे में जानकारी मिली।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

एसएसपी के मुताबिक, सूचना के बाद AHTU और पिरान कलियर थाना पुलिस ने एक संयुक्त छापेमारी की और वहां से 4 महिलाओं और 5 पुरुषों को गिरफ्तार किया। हालांकि, इस दौरान दो आरोपी पुलिस से बचकर फरार हो गए, जिनकी पहचान बॉबी और अय्यूब के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

पुलिस ने बताया कि ये दोनों आरोपी लंबे समय से देह व्यापार का धंधा चला रहे थे और गरीब महिलाओं तथा लड़कियों को अपने जाल में फंसा कर उनका शोषण कर रहे थे। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Ad_RCHMCT