यहां गंगा के घाट पर 5 साल की बच्ची बही, sdrf तलाश में जुटी

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश।यहां मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत शीशमझाड़ी स्थित गंगा घाट पर एक पांच वर्षीय बालिका गंगा में बह गई। एसडीआरएफ की टीम बालिका की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अशोक नगर दिल्ली निवासी एक परिवार शीशमझाड़ी स्थित वेदांत आश्रम में रुका था। रविवार की सुबह परिवार के सदस्य गंगा तट पर स्नान के लिए चले गए। उनके साथ उनकी पांच वर्षीय पुत्री भी थी।

यह भी पढ़ें 👉  जातिवादी नफरत की बलि चढ़ा 17 वर्षीय केतन लाल; महिला एकता मंच ने रामनगर में फूंका विरोध का बिगुल


गंगा में तेज बहाव होने के कारण नहाते समय अचानक पांच वर्षीय आशी पुत्री अमरनाथ अपने पिता के हाथों से छूट गई और तेज धारा में बह गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्चिंग अभियान शुरू किया। फिलहाल बालिका का कुछ पता नहीं चल पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  सचिवालय शासन व्यवस्था की आत्मा और जनविश्वास का प्रमुख केंद्र: मुख्यमंत्री धामी; नवनिर्वाचित सचिवालय संघ कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

उधर, पौड़ी गढ़वाल के राजस्व क्षेत्र तल्ला ढांगू सिरासु स्थित एक कैंप के समीप मुजफ्फनगर उत्तरप्रदेश निवासी 28 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र जसपाल सिंह नहाते समय गंगा के तेज बहाव की चपेट में आकर बहाने लगा और कुछ आगे जाकर डूब गया । एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास सर्च अभियान चलाकर युवक की तलाश की लेकिन युवक का पता नहीं चला पाया है।

Ad_RCHMCT