यहां मामूली बात पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर चले धारदार हथियार

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। गन्ने से भरी भैंसा बुग्गी के साईड न देने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्षों में धारदार हथियार व तलवारें चली। पुलिस ने इस मामले को बलवे में दर्ज करते हुए धारायें 147, 148, 149, 307, 504व 506 के अन्तर्गत दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

उक्त मामला कोतवाली गंगनहर अन्तर्गत ग्राम कमेलपुर का है। घटना की बाबत कोतवाल बीएल भारती ने बताया कि बीती रात गांव का मोहतरीम पुत्र मजहर गन्ने से लदी भैंसा बुग्गी लेकर जा रहा था। तभी पीछे से गांव के ही नसीम, अखलाक, गुलबहार, हसीन, जावेद व इरशाद बाईकों पर आ रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

उन्होंने मोहतरीन से साईड देने को कहा, मगर रास्ता छोटा होने की वजह से वह उन्हें साईड न दे सका। इसके पश्चात आरोपियों ने मोहतरीन पर तलवारों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

Ad_RCHMCT