यहां आचार संहिता के बीच एसएसपी ने बदले कोतवाल समेत कई दरोगाओं के कार्यक्षेत्र

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। चुनाव आचार संहिता के बीच एसएसपी ने कई पुलिस निरीक्षक, उपनिरीक्षकों और एएसआई के तबादले किए हैं। इन सभी को नवीन तैनाती वाले स्थलों में शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी अजय सिंह ने निरीक्षक समेत दस उपनिरीक्षकों और अपर उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। निरीक्षक आरएस खोलिया को पुलिस लाइन से एसओजी प्रभारी ग्रामीण बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

जबकि पुलिस लाइन में तैनात दरोगा भगत दास को कोतवाली डालनवाला, महिला उपनिरीक्षक प्रमिला बिष्ट को पीआरओ शाखा पुलिस कार्यालय, हिमानी रावत को शिप्र शाखा सीएम हेल्प लाइन सेल, पुलिस कार्यालय, शिल्पा सैनी को कोतवाली विकास नगर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

जबकि पुलिस लाइन में तैनात महिला उपनिरीक्षक संयोगिता रावत का थाना सहसपुर, दिनेश राणा को कोतवाली विकास नगर, एएसआई रामनिवास को थाना रायवाला, बलवंत को कोतवाली ऋषिकेश और महिला एएसआई नीलम थापा को कोतवाली नगर स्थानान्तरित किया गया है।

Ad_RCHMCT