यहां मुख्यमंत्री धामी ने इन कर्मचारियों को दी ये सौगात

ख़बर शेयर करें -

प्रदेश के सार्वजनिक निगमों, उपक्रमों, निकायों के सातवां छठा और पांचवां वेतनमान ले रहे कार्मिकों व पेंशनर के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि की गई है। सातवां वेतनमान ले रहे कार्मिकों को अब 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एक जनवरी, 2022 से अनुमन्य किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

प्रदेश में सार्वजनिक निगमों, उपक्रमों और निकायों के लगभग 50 हजार से अधिक कार्मिक व पेंशनर हैं। सरकार राजकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बीती 31 मई को वृद्धि कर चुकी है। निगमों, उपक्रमों के कार्मिकों की बढ़े महंगाई भत्ते के लिए प्रतीक्षा लगभग दो माह बाद समाप्त

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश


औद्योगिक विकास सचिव डा पंकज पांडेय ने गसर्वजनिक उपक्रमों व निगमों के सभी प्रबंध निदेशकों के लिए इस संबंध में आदेश जारी किए आदेश में प्रत्येक सार्वजनिक निगम व उपक्रमों को उनके बोर्ड से प्रस्ताव पारित कर व वित्तीय स्थिति का आकलन कर महंगाई भत्ता देने को कहा गया है। सातवां वेतनमान ले रहे कार्मिकों को तीन प्रतिशत की वृद्धि के बाद अब 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रतिमाह मिलेगा।

Ad_RCHMCT