यहां लॉटरी के नाम पर महिला को लगा लाखों का चूना

ख़बर शेयर करें -

देहरादून।साइबर ठगों के द्वारा कई बार जनता को पूरा लगाने का काम किया जाता है और साइबर ठगों के द्वारा आम जनता को चूना लगाने के लिए केबीसी और अन्य लॉटरी का लालच देकर उनके साथ ठगी की जाती है और कई बार आपके व्हाट्सएप पर मैसेज आते है कि आप कौन बनेगा करोड़पति से आप लॉटरी जीते हैं और आप इस नंबर पर व्हाट्सएप कॉल करें लेकिन आपको इस तरह के मैसेज से सावधान रहने की जरूरत है ।देहरादून में कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में लाटरी निकालने के नाम पर एक महिला से ठगों द्वारा डेढ़ लाख से अधिक धनराशि ठगने का मामला सामने आया है। पूरे मामले में पुलिस ने महिला के तहरीर पर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सीएम धामी ने किया 'ओहो रेडियो 89.2 एफएम' का शुभारंभ; कहा— "डिजिटल युग में भी रेडियो जनसंवाद का सशक्त माध्यम"

सबसे अधिक हैरानी की बात तो यह है कि महिला से जहां दो बार लाटरी की रकम दिलाने के नाम पर ठगी की गई।देवी रोड निवासी अर्चना की ओर से कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया गया कि बीते वर्ष तीन नवंबर को राजकुमार नामक एक व्यक्ति ने उनके मोबाइल पर फोन किया व्यक्ति ने स्वयं को केबीसी कार्यक्रम से बताते हुए कहा कि उनका मोबाइल नंबर लक्की ड्रा में चयनित हुआ है जिस पर उन्हें 25 लाख की लाटरी लगी है लॉटरी लेने के नाम पर टैक्स और आयकर के नाम पर करीब डेढ़ लाख रुपए की ठगी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

पीड़ित का कहना था कि उन्होंने उक्त धनराशि खाते में जमा कर दी। लेकिन, उसके बाद पुन: फोन आया कि उन्होंने धनराशि बचत खाते में जमा की है व इस धनराशि को चालू खाते में लाने के लिए उन्हें 25 हजार की धनराशि जमा करनी होगी। उन्होंने यह धनराशि भी जमा कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आध्यात्मिक राजधानी की ओर मजबूत कदम; चारधाम के साथ मानसखंड के पौराणिक मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड जनसैलाब


इसके बाद आयकर के नाम पर उनसे 45 हजार की धनराशि एक अन्य खाते में जमा करवाई गई। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने बताया कि उन्हें दस लाख की लाटरी भी लगी है, जिसके लिए उन्हें 75 हजार रुपये जमा करने होंगे। उन्होंने 75 हजार की धनराशि भी जमा करवा दी। इसके बाद व्यक्ति उनसे और अधिक धनराशि की मांग करने लगा, जिसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पुलिस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT