यहां आबकारी विभाग में जल्द 327 पदों पर सिपाही की भर्ती का नोटिफिकेशन होगा जारी

ख़बर शेयर करें -

सरकारी नौकरी का इंतजार कर युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश में लंबे समय से आबकारी विभाग में खाली पदों के लिए सरकार भर्ती करवाने जा रही है उत्तर प्रदेश के आबकारी विभाग में 327 सिपाहियों की नई भर्तियों की प्रक्रिया शुरू की गई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) इस संबंध में जल्द नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।

आबकारी विभाग द्वारा नए सिपाहियों की भर्ती के साथ ही पिछली चयन प्रक्रिया से गुजर कर चयनित हुए 376 अन्य सिपाहियों को भी जल्द ही नियुक्त किये जाने की संभावना है।आबकारी विभाग मुख्यालय ने भर्ती प्रक्रिया के लिएअधियाचन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ भेजा गया है। बताया जा रहा है कि कुछ महीने में UPSSSC विज्ञप्ति जारी कर सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज


इसके अलावा बताया जा रहा है कि 2016 में जिन 405 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई थी, उसमें से 376 चयनितों का विवरण आबकारी मुख्यालय भेजा गया है। इनके प्रमाण पत्रों की जांच और पुलिस सत्यापन कराया जा रहा है। शीघ्र ही इनकी नियुक्ति हो जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी


अधिकारियों ने बताया कि बचे हुए 29 अभ्यर्थियों की सूची भी अगले कुछ दिनों में आ जाएगी। इसके बाद 2016 के सभी 405 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी बताया जा रहा है कि विभाग में लंबे समय से सिपाहियों की कमी है। इसके कारण छापामार में आबकारी विभाग को काफी परेशानी उठाना पड़ता है 2016 से पहले 2011 में 400 पदों पर सिपाहियों की भर्ती हुई थी। भर्ती प्रक्रिया में लंबा वक्त लगने के कारण साल दर साल पदों की संख्या बढ़ती जा रही है

Ad_RCHMCT