यहां पेयजल को लेकर ग्रामीणों के सामने पैदा हुआ संकट

ख़बर शेयर करें -

गर्मी आते ही कई तरह की नई-नई दिक्कतें सामने आने लगती हैं। हालांकि, अभी गर्मी अपने चरम पर नहीं है, लेकिन लोगों की समस्याएं चरम पर पहुंचने लगी हैं। दिक्कतें होने लगी हैं। लोहाघाट ब्लॉक के कोइराला तोक में गर्मी शुरू होते ही पेयजल के लिए हाहाकार मचा है। तोक में रहने वाले 29 अनुसूचित जाति परिवार सड़क किनारे लगे एक मात्र हैंडपंप के सहारे हैं

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी


आलम यह है कि पिछले कई सालों से पेयजल की समस्या के निदान की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार या विभाग के द्वारा कोई भी पेयजल योजना नहीं बनाई गई है। ग्रामीणों ने कहा गांव के बच्चे, महिलाएं, युवा सवेरे से ही सड़क पर लगे हैंडपंप में काम-धाम छोड़कर पानी की जुगत में लग जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश


ग्रामीणों ने कहा हैंडपंप का जलस्तर कम होने के कारण वहां से भी ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कई बार विभाग व प्रशासन से पेयजल योजना बनाने की गुहार लगा चुके हैं। लेकिन, कोई भी ग्रामीणों की बात सुनने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों ने कहा अगर जल्द उनके लिए पेयजल योजना नहीं बनाई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक


लोहाघाट एसडीएम रिंकू बिष्ट ने कहा तोक में पेयजल लाइन लाने के लिए जल संस्थान के अधिकारियों से बात की जाएगी। अधिकारियों को गांव में भेजा जाएगा। जल संस्थान के अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत किमतोली पेयजल योजना प्रस्तावित है। जहां से कोईराला तोक में पेयजल कनेक्शन दिया जाएगा।

Ad_RCHMCT