यहां दरोगा पर दबंगों ने किया हमला,अस्पताल में भर्ती

ख़बर शेयर करें -

पुलिस और अपराधियों के बीच में मुठभेड़ की खबरें तो सामने आती रहती है लेकिन इस समय एक बड़ी खबर काशीपुर क्षेत्र के सामने आ रही है यहां पर उत्तराखंड पुलिस के दरोगा पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दरोगा बुरी तरह से घायल हो गया। प्राथमिक उपवार के बाद उनको हायर सेंटर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी में तैनात एसआइ पर लगभग एक दर्जन लड़कों ने काशीपुर के गंगे बाबा रोड पर हमला किया। हमलावर फरार बताए जा रहे हैं।पुलिस ने बताया कि पीड़ित की मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और तेज विकास की पक्षधर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'विकसित उत्तराखण्ड' का रखा विजन; खटीमा में दी ₹116 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात


दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। घायल अवस्था में परिजनों के साथ पुलिस के पास पहुंचे एसआइ आसिफ खां और उनके परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह गंगे बाबा रोड से गुजरते हुए अपनी पत्नी और बच्चों के साथ्र ईद मिलन के लिए अपने मामा के घर जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली जिलास्तरीय समीक्षा बैठक: 'योजना दीदी' ई-पुस्तक का किया विमोचन; 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अल्टीमेटम


ग्राम बेलजुड़ी जा रहे थे कि तभी गंगे बाबा तिराहे के निकट खड़े चार पांच लड़के उनके साथ बदसलूकी करने लगे। जिसका दरोगा ने विरोध किया। खबर मिलने पर दरोगा आसिफ खां के बड़े भाई असलम खां और उनका भतीजा अशरफ वहां बचाव को पहुंचे तो युवकों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील को ‘ग्लोबल डेस्टिनेशन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने दिए 8 हजार हेक्टेयर क्षेत्र का मास्टर व जोनल प्लान बनाने के निर्देश


बताया गया कि हमलावर युवक अवैध असलहे भी साथ लेकर आए थे। जानलेवा हमला करते हुए दरोगा और उनके परिजनों कों गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए।

Ad_RCHMCT