यहां जंपर ठीक करने के लिए बिजली के पोल पर चढ़ा था लाइनमैन, लग गया करंट, गंभीर

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। बिजली के पोल में जंपर ठीक करने के दौरान लाइन विद्युत करंट की चपेट में आ गया। करंट का कारण इंवर्टर से बैक करंट का आना बताया जा रहा है। गंभीर रूप से झुलसे लाइनमैन को उपचार के लिए एसटीएच भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार राजपुरा निवासी राकेश राय विद्युत विभाग में ठेकेदार प्रणाली के अंतर्गत लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार को राकेश घर से काम के लिए निकले थे। उनके साथी विपिन ने बताया कि लाइनों से जंपर हटाने के लिए करीब 11:30 बजे शटडाउन लिया गया था। आंवला चौकी के पास स्थित एक बिजली पोल पर चढ़कर लाइन को ठीक किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

इसी दौरान इनवर्टर बैक का करंट आने की वजह से लाइनमैन राकेश बिजली करंट की चपेट में आ गया और तारों पर ही झूलने लगा। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में बचाने के प्रयास किए और किसी तरह राकेश को तारों की चपेट से छुड़ाते हुए नीचे गिराया। हादसे में राकेश की जान बाल बाल बची।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

मौके पर मौजूद मेडिकल कॉलेज के एमएसडब्ल्यू पद पर कार्यरत विजय हेडिया ने घायल राकेश को तुरंत सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार शुरू हुआ। राकेश के घुटने और सीने से ऊपर के शरीर में चोट आई है। इसके अलावा उनका दाहिना हाथ झुलस गया है। चिकित्सक एक से डेढ़ घंटे बाद अस्पताल से डिस्चार्ज करने की बात कह रहे हैं।

Ad_RCHMCT