यहां माफियाओं ने ट्रैक्टर ट्रॉली से एसडीएम की गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर

ख़बर शेयर करें -

खटीमा।यहां अवैध रूप से मिट्टी का खनन ले जा रहे माफियाओं ने ट्रैक्टर ट्रॉली से एसडीएम की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में एसडीएम व उनके कर्मचारी बाल बाल बच गए।

मिली जानकारी के अनुसार खटीमा एसडीएम रविंद्र बिष्ट की गाड़ी खटीमा पीलीभीत मार्ग से जमौर खुदागंज चौराहे पर जैसी ही पहुंची, तभी सामने से आ रहे तेज खनन माफिया के ट्रैक्टर ट्रॉली ने उन पर जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि इस टक्कर में गनीमत रही कि एसडीएम व उनके कर्मचारी बाल-बाल बच गए।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

एसडीएम खटीमा रविंद्र बिष्ट की गाड़ी को देखकर ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने वहां से भागने की कोशिश की तभी इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली सीधी एसडीएम खटीमा रविंद्र बिष्ट की गाड़ी से जा भिड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष

इस घटना में एसडीएम खटीमा रविंद्र बिष्ट व साथ कार में बैठे उनके कर्मचारी भी बाल-बाल बच गए।

इस घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर फरार हो गए। वहीं, मामले की जानकारी मिलते पुलिस भी मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस चौकी में ले आई।

वही एसडीएम ने उक्त दुर्घटना में स्वयं व अन्य कर्मचारियों के बाल बाल बचने की बात कह दुर्घटना का कारण खनन वाहन के ओवर स्पीड होना बताया। साथ ही खनन वाहन की खनन परमिशन को रद्द कर ओवर स्पीड व अवैध रूप से चल रहे खनन वाहनों के खिलाफ अभियान चलाए जाने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल से फरार वारंटी 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत गिरफ्तार

एसडीएम ने साफ किया है कि खनन माफिया के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी रहेगी

Ad_RCHMCT